Chandauli News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें 27 वर्षीय युवक संदीप यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। संदीप यादव पुत्र रामप्रवेश यादव अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

image 247

संदीप यादव की मौत की खबर सुनकर उनके परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। (Chandauli News) मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम पसर गया और परिजनों का दर्द देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

मृतक के परिजनों ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

Also Read –Rahul Gandhi Birthday: रॉल विंसी से राहुल गांधी तक, दादी और पिता को खोया, फिर भी देश को गले लगाया, राहुल गांधी के जन्मदिन पर जानिए उनका अनकहा सफर

Chandauli News: गांव में शोक की लहर

संदीप यादव की आकस्मिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। (Chandauli News) ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। संदीप यादव की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी शोक की माहौल है।

Also Read –Rashmika-Vijay Video: जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना

पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के निर्देश

प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता दिखाई गई है और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें