Chandauli: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, गांव में छाया मातम

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवसा निवासी नीरज गुप्ता (Chandauli), पुत्र श्री रमेश गुप्ता, की शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह दर्दनाक हादसा पचपेड़वा हाईवे पर हुआ, जहां एक ट्रक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।

नीरज गुप्ता अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। तीन वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी और उसका एक वर्षीय बेटा भी है। (Chandauli) परिवार की पूरी जिम्मेदारी नीरज के कंधों पर ही थी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Image 2025 05 07 at 3.53.44 PM

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंदौली जिला संयुक्त अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे ग्राम रेवसा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

रिपोर्ट- मधु कुमारी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें