Chandrashekhar: ‘अपने विभाग पर ध्यान देना चाहिए’, रामचरितमानस पर बयान देने वाले चंद्रशेखर को तेजस्वी की नसीहत

Facebook
X
WhatsApp

Chandrashekhar: रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Minister Chandrashekhar) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. इसको लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस पर डिप्टी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. अपने विभाग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. हम लोग सर्व धर्म सर्वभाव की बात करते हैं. यह सब बातें नहीं होनी चाहिए और मीडिया को भी नेगेटिव बात को ज्यादा नहीं फैलानी चाहिए. मीडिया को भी सकारात्मक बातें दिखानी चाहिए. शिक्षा विभाग में इतनी बहालियां हुई हैं, शिक्षक रोज स्कूल जा रहे हैं. इन सब बातों पर चर्चा होनी चाहिए.

गृह मंत्री अमित शाह पर तेजस्वी का बयान

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के झांझरपुर में दौरे को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री होने के नाते अपनी जिम्मेदारियां को निभानी चाहिए. मणिपुर में जो आग लगी है उस पर ध्यान देना चाहिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपनी पार्टी के लिए आ रहे हैं. बिहार को कुछ देने के लिए क्या आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहेंगे जो जिम्मेदारी है उन्हें निभानी चाहिए. बिहार को विशेष राज्य का ना दर्जा मिला और ना अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वह बिहार को देने के लिए कुछ नहीं आ रहे हैं सिर्फ अपनी पार्टी के लिए आ रहे हैं.

‘इंडिया’ गठबंधन के निर्देश पर बोले तेजस्वी यादव

वहीं, कुछ एंकर्स के डिबेट में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता नहीं जाएंगे इसको लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भड़काऊ बात करते हैं उस तरह के एंकर के साथ डिबेट के लिए रोका गया है. उन्होंने कहा जो बीजेपी मानसिकता के लोग हैं जो बीजेपी का एजेंडा चलाते हैं उन एंकर्स के लिए इंडिया गठबंधन के नेता डिबेट पर नहीं जाएंगे. ऐसा कहा गया है.

https://youtu.be/1xyTAEBCXD4?si=Bazih4ascxFeQc86

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56364

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें