Chhattisgarh Politics: 3 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में भाजपा के 18 में से 12 सांसदों को जीत हासिल हुई है, जिसमें से 10 सांसदों ने आज लोकसभा में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद यह फैसला हुआ. बचे दो सांसद रेणुका सिंह और महंत बालकनाथ भी अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं. इन सभी सांसदों के इस्तीफे के साथ ही पार्टी आलाकमान राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का बहुत जल्द एलान करने वाली है.
लोकसभा में अपने बयान के लिए DMK सांसद ने जताया खेद. #india24x7livetv #NewsUpdate #DMK pic.twitter.com/IthlUTPxmu
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 6, 2023
हालांकि, इन राज्यों में पार्टी की तरफ से किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार (Chhattisgarh Politics) है. इस्तीफा देने वाले 10 सांसदों में 5 मध्य प्रदेश, 3 राजस्थान और 2 छत्तीसगढ़ से हैं. बता दें कि बीजेपी ने 21 सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा था, जिनमें से 12 ने जीत हासिल की और 9 सांसद हार गए. चुनाव जीतने वाले 10 विधायक आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास अपना इस्तीफा सौंपने पहुंचे, हालांकि वह विधायक बने रहेंगे. वहीं चुनाव जीतने वाले दो अन्य सांसद बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह आज इस्तीफा सौंपने नहीं पहुंचे.
Chhattisgarh Politics: भाजपा के इन ने लोकसभा में अपने पद से दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने वाले सांसदों में छत्तीसगढ़ के गोमती साई, मध्य प्रदेश के नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं. वहीं राजस्थान के सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, और किरोड़ी लाल मीणा ने भी इस्तीफा दे दिया है.
हालांकि, इन राज्यों में पार्टी (Chhattisgarh Politics) की तरफ से किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. भाजपा के जिन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, उनमें मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक शामिल हैं. छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साई ने और राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीना हैं.










