Chile Wildfires: चिली के जंगलों में लगी भीषण आग, 13 लोगों की मौत; हजारों एकड़ में फैले वनों को नुकसान

Facebook
X
WhatsApp

Chile Wildfires: चिली में जंगल में लगी आग में शुक्रवार रात तक कम से कम 13 लोगों की मौत होने की सूचना है. समूचे चिली में जंगल में 150 से अधिक स्थानों पर आग लगने की घटना हुई है. इस घटना में कई मकान जलकर खाक हो गए हैं, जबकि हजारों एकड़ में फैले वनों को नुकसान पहुंचा है. ऐसा लग रहा है कि दक्षिण अमेरिकी देश मानो आग की लपटों में घिरा है. अधिकारियों ने बताया कि जंगल में लगी आग से बायोबो क्षेत्र से गुजर रहे चार लोगों की मौत हो गई, जो दो अलग-अलग वाहनों में सवार थे. बायोबो राजधानी सैंटियागो से करीब 560 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है।

चिली की गृह मंत्री कैरोलिना टोह ने कहा, ‘‘एक मामले में लोग इसलिए मारे गए, क्योंकि वे आग की चपेट में आ गए थे. (Chile Wildfires) अन्य मामलों में पीड़ित सड़क दुर्घटना का शिकार होने के कारण मारे गए. संभवत: वे आग से बचने की कोशिश कर रहे थे.’’ पांचवां पीड़ित एक दमकल कर्मी था, जो आग से बचाव कार्य के दौरान दमकल वाहन की चपेट में आ गया था. वहीं, दोपहर बाद आग से बचाव के कार्य में जुटा एक हेलीकॉप्टर अरॉकाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान के पायलट, बोलिविया के एक नागरिक और एक मैकेनिक की मौत हो गई, जो चिली का नागरिक था।

आपात कार्य करने वाली राष्ट्रीय एजेंसी ने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. हालांकि, एजेंसी ने ताजा मौतों की जानकारी साझा नहीं की है. शुक्रवार दोपहर तक समूचे चिली में जंगल में 151 जगहों पर आग की लपटें उठ रही थीं, जिनमें से 65 स्थानों पर हालात नियंत्रण में हैं. आग 14,000 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र में फैल चुकी है।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44543

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें