Chitrakoot News: कमरा देने के नाम पर महिला से छेड़खानी! मुकदमा दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Chitrakoot News: कमरा देने के नाम पर महिला से छेड़खानी! मुकदमा दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Facebook
X
WhatsApp

Chitrakoot News: भरतकूप थाना (Chitrakoot News) क्षेत्र में हाईवे किनारे एक गांव पर ढ़ाबा खोलने के लिए किराए में कमरा देने का झांसा देकर महिला से दो लाख रुपये एक दबंग ने हड़प लिए। जब महिला ने अपना पैसा वापस मांगा तो उसे एक जगह बुला लिया और वहीं पर महिला को बुरी नियत से दबोचने के बाद दरिंदगी का प्रयास किया। महिला किसी तरह खुद को बचाने के बाद मामले की जानकारी थाने में दी। पुलिस ने छेडखानी करने वाले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Chitrakoot News: महिला ने दबंग के खिलाफ दी तहरीर

शिवरामपुर कस्बे की रहने वाली महिला खुद ढ़ाबा संचालक है। उसने भरतकूप थाने में तहरीर देकर बताया कि वह हाईवे किनारे रौली-कल्याणपुर में ढ़ाबा खोलना चाह रही थी। इसके लिए उसको किराए पर कमरे की तलाश थी। रौली कल्याणपुर में रहने वाले राजकिशोर वर्मा से उसकी इस संबंध में बातचीत हुई। जिस पर राजकिशोर ने उससे किराए का कमरा देने के लिए पगड़ी के तौर पर दो लाख रुपये ले लिया। इसी से उसने हर महीने किराया काटने की बात कही। इसके बाद फोन पर महिला व राजकिशोर से बातचीत भी होने लगी।

जानकारी के मुताबिक कुछ बात बिगड़ने पर महिला ने अपना पैसा वापस मांगा। जिस पर राजकिशोर ने उसे पैसा वापस देने के लिए बुलाया। महिला का आरोप है कि जब वह पैसा लेने पहुंची तो राजकिशोर ने उसी बुरी नियत से दबोच लिया और दरिंदगी करने का प्रयास किया। किसी तरह से वह उसके चुंगुल से छूट पाई। महिला ने फोन पर हुई बातचीत व साथ में आने-जाने का आडियो-वीडियो भी पुलिस को दिया है। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद का कहना है कि महिला की तहरीर पर राजकिशोर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने दो लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/pPpt-qu5BKw?si=kqZP2ARJuo9IWuxk

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें