CM योगी का फैसला, यूपी में खुलेंगी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की आठ नई यूनिट

Facebook
X
WhatsApp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (एसीओ) की आठ नई यूनिट खोलने का फैसला किया गया है। अभी तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र को मिलाकर प्रदेश में कुल 11 यूनिट कार्यरत है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में एसीओ का दायरा बढ़ाने की घोषणा की थी।

इसके तहत उत्तर प्रदेश में ये नई यूनिटें स्थापित की जा रही हैं, जो सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने में सहायक साबित होंगी। सरकार जिन नए क्षेत्रों में नई यूनिटें खोलने जा रही है उनमें आजमगढ़, मिर्जापुर, चित्रूकट, प्रयागराज, देवीपाटन, बस्ती, अलीगढ़ और सहारनपुर शामिल हैं। इसके लिए डीजी एसीओ नासिर कमाल की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

मंजूरी मिलते ही इन जिलों में एएसपी के नेतृत्व में यूनिटें खोली जाएंगी। इनमें से चार जगहों पर ऑफिस के लिए भवन भी चिह्नित कर लिए गए हैं। अभी तक 11 यूनिटें पूर्वी क्षेत्र में गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, आगरा और झांसी तथा पश्चिमी क्षेत्र में मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन मुख्यालय में हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें