
रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता
Chandauli: चंदौली शहाबगंज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इन दिनों सर्दी ,जुखाम, बुखार, टाईफाइड, मलेरिया के मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। जिससे पंजीकरण काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक लंबी कतारें लग जा रही है। (Chandauli) वही बिजली कटौती होने से मरीजों को उमश, गर्मी से बेहाल होना पड़ रहा है।
Also Read -Parliament Security Breach: संसद भवन में सुरक्षा में बड़ी चूक: युवक दीवार फांदकर परिसर में घुसा, पुलिस ने पकड़ा
स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि इस समय बदलते मौसम के कारण संक्रमण जनित बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। वही बिजली की बार-बार कटौती से उपचार कार्य प्रभावित हो रहा है। (Chandauli) पंखे और कूलर बंद होने से मरीजों व उनके परिजनों को भीषण गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है। वही वार्डों में अंधेरा छा जा रहा है। (Chandauli) जबकि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण प्रतिदिन 200 से लेकर 300 मरीजों का रजिस्ट्रेशन ओपीडी में हो रहा।जगह कम होने के कारण व मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर तिमारदारों को भी काफी समस्या हो रही है।विजली न रहने से इन्वर्टर बंद हो जा रहे है। वही सोलर पैनल भी गड़बड़ी के अभाव में सोपीस साबित हो रहे है।
Also Read –Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा की स्थापना, पूजा और विसर्जन का शास्त्रीय विधान
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर बाबूलाल शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती के कारण समस्या हो रही है।सोलर खराब होने की सूचना विभागीय अधिकारियों दे दी गई है। जल्द ही स्थिति में सुधार हो जायेगा।










