Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए दर्शन, होटल और यात्रा के नाम पर साइबर ठग लोगों को लगा रहे चूना

Facebook
X
WhatsApp

Maha Kumbh 2025: देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. (Maha Kumbh 2025) ऐसे में साइबर अपराधियों को ठगी करने का एक और तरीका मिल गया है. साइबर अपराधी प्रयागराज के महाकुम्भ में होटल-कॉटेज बुकिंग व अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर ठगी कर रहे हैं. ठगों द्वारा कुम्भ दर्शन, कुंभ में पहुंचने, और रुकने की ऑनलाइन व्यवस्था के नाम पर आम लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं.

Maha Kumbh 2025: साइबर क्राइम डीजी ने दी सावधान रहने की सलाह

मध्य प्रदेश के साइबर क्राइम डीजी योगेश देशमुख ने आम लोगों से महाकुंभ यात्रा के नाम पर इस तरीके की साइबर तो से सावधान रहने की सलाह दी है. (Maha Kumbh 2025) उन्होंने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. कुंभ यात्रा और व्यवस्थाओं के नाम पर ठगी की कई शिकायतें आई हैं.

image 120

उन्होंने कहा कि हम आम लोगों से अपील करते हैं कि कुंभ के लिए किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग के लिए कॉल आने या किसी वेबसाइट के जरिए कुंभ में जाने या रुकने की व्यवस्था की बुकिंग करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है, वरना आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं.

व्यवस्थाओं के नाम पर ठगी के मामले सामने आए

मध्य प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी प्रयागराज महाकुंभ में दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर ठगी के मामले सामने आए हैं. (Maha Kumbh 2025) बिहार की साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने के अपील की है.

image 121

पिछले दिनों महाकुंभ के हेलीकॉप्टर से हवाई दर्शन करने के नाम पर भी कई लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आए थे. हालांकि लोगों में खुद की सावधानी के बिना साइबर ठगों से बचना संभव नहीं है.

https://youtu.be/SozHIJM1z0Q?si=22n8nbsXCSVP008S

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें