Darbhanga Express Fire: नई दिल्ली से दरभंगा जा रही हमसफर एक्सप्रेस में आग, आठ यात्री घायल

Darbhanga Express Fire: नई दिल्ली से दरभंगा जा रही हमसफर एक्सप्रेस में आग, आठ यात्री घायल
Facebook
X
WhatsApp

Darbhanga Express Fire: इटावा नई दिल्ली से दरभंगा जा रही हमसफर एक्सप्रेस में बुधवार शाम को आग लग गई। आग लगने से ट्रेन की तीन बोगियां जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में इटावा के डीएम अवनीश राय ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा जा रही थी। (Darbhanga Express Fire) इसी बीच ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रेन के आखिर से तीन-चार बोगियों में आग लगने की खबर थी, जिसे फायर ब्रिगेड द्वारा बुझा दिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। बोगियों से उतरते समय आठ यात्रियों को मामूली चोटें हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Darbhanga Express Fire: आग के कारण पर क्या बोले डीएम

डीएम ने कहा कि हादसे में घायल सभी लोग ठीक हैं, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। (Darbhanga Express Fire) ट्रेन को पूरी तरह चेक करने के बाद रवाना कर दिया गया है। उम्मीद है कि अब समय से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि आग की वजह बता पाना अभी बहुत मुश्किल हैं। रेलवे डिपार्टमेंट अपनी डिटेल जांच करेगा। कोच यहां खड़े हैं उसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट जो बताएगी, उसी के आधार पर कारण स्पष्ट हो पाएंगे, अभी कुछ भी कह पाना कठिन है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने हादसे पर कहा, “हमें दिल्ली से दरभंगा की ओर जा रही क्लोन एक्सप्रेस के S1 कोच में आग की सूचना मिली थी। दमकल विभाग ने आग को बुझा दिया है। आग के कारणों की जांच का जा रही है। 6-7 लोग मामूली रूप से घायल हैं, उनका इलाज जारी है। 3 कोचों को गाड़ी से अलग कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।”

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे विभाग मामले की जांच कर रहा है।

https://youtu.be/8j6Lo5ST1Dw?si=6NbHBJ7VLQNprlnh

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें