Independence Day: इस साल स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होगा बेहद खास, 1800 विशेष मेहमान इसे बनाएंगे यादगार

Facebook
X
WhatsApp

Independence Day: हमारे देश की आजादी की तारीख यानी 15 अगस्त वैसे तो हर साल विशेष खुशी और उत्साह का मौका होती है लेकिन इस साल स्वतंत्रता दिवस थोड़ा विशेष होने वाला है। दरअसल 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले में होने वाले कार्यक्रम में 1800 विशेष मेहमान शिरकत करेंगे। सरकार के जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत इन विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

1800 खास मेहमान बनाएंगे आयोजन को यादगार

बता दें कि जिन 1800 लोगों को लालकिले में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है, उनमें 660 वाइब्रेंट गांवों के 400 सरपंच शामिल हैं। इनके अलावा किसान उत्पादन संगठनों से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 लाभार्थी, 50 श्रम योगी, जिन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और नए संसद भवन के निर्माण में योगदान दिया, सीमा पर सड़कों का निर्माण करने वाले कर्मी, 50 खादी कर्मचारी, अमृत सरोवरों का निर्माण करने वाले 50 कर्मी और हर घर जल योजना में काम करने वाले 50 कर्मी, 50 प्राइमरी स्कूल के अध्यापक, नर्सें और मछुआरे इन 1800 विशेष मेहमानों में शामिल हैं।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है। इसके तहत देशभर में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सरकार हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है, जिसके तहत देशभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे।

https://youtu.be/0kYexEOESLc

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=54519

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें