Delhi Airport Skull Mystery: दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर सोमवार को सुरक्षा जांच (Security Screening) के दौरान उस वक्त CISF जवान भी हैरान रह गए, जब एक यात्री के हैंड बैगेज (Hand Baggage) में ऐसी चीज मिली, जो देखने में इंसानी खोपड़ी (Human Skull) जैसी लग रही थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद यात्री से पूछताछ की गई। यात्री ने CISF कर्मियों को बताया कि यह इंसान की नहीं, बल्कि बंदर की खोपड़ी (Monkey Skull) है।
हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि बैग से बरामद वस्तु वास्तव में क्या है। इसकी सही पहचान के लिए वन्यजीव विभाग (Wildlife Department) की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Delhi Airport Skull Mystery: दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था यात्री
CISF (Central Industrial Security Force) के अधिकारियों के मुताबिक, यात्री दिल्ली से हैदराबाद (Hyderabad) जाने वाली फ्लाइट पकड़ने वाला था। सोमवार को एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उसके हैंड बैगेज की स्क्रीनिंग की जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों की नजर एक ऐसी वस्तु पर पड़ी, जो देखने में इंसानी खोपड़ी जैसी दिखाई दे रही थी।
वस्तु को देखकर CISF कर्मियों ने यात्री से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यात्री ने दावा किया कि यह बंदर की खोपड़ी है। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए CISF ने यात्री को स्थानीय पुलिस (Delhi Police) के हवाले कर दिया।

Also Read –UP Crime: पत्नी के अफेयर का था शक, पति ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट; फिर शव लेकर पहुंचा अस्पताल
वन्यजीव तस्करी की आशंका में पुलिस को सौंपा
CISF ने यात्री को पुलिस के हवाले इसलिए किया क्योंकि शुरुआती तौर पर आशंका थी कि यह मामला वन्यजीव तस्करी (Wildlife Smuggling) से जुड़ा हो सकता है या फिर वन्यजीव कानूनों (Wildlife Laws) का उल्लंघन हो सकता है।
हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यात्री ने कोई अपराध किया है। इसकी वजह यह है कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि उसके बैग से बरामद वस्तु वास्तव में क्या है।
वन्यजीव विभाग की रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर (Vichitra Veer) ने कहा कि ऐसे मामलों में वन्यजीव अधिकारियों की राय बेहद अहम होती है। पहले यह पता लगाना जरूरी है कि बरामद वस्तु क्या है और उसे अपने पास रखना या एक जगह से दूसरी जगह ले जाना कानून का उल्लंघन है या नहीं।
विचित्र वीर ने कहा कि वन्यजीव विभाग की राय जरूरी है, ताकि यह स्थापित किया जा सके कि विवादित वस्तु आखिर क्या है और उसे ले जाना कानून का उल्लंघन है या नहीं। अगर मामले में कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल वन्यजीव विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट में वस्तु की सही प्रकृति और उस पर लागू कानून की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि यात्री के बैग में मिली वस्तु वास्तव में बंदर की खोपड़ी है या कुछ और। पुलिस वन्यजीव विभाग के आकलन का इंतजार कर रही है और उसी के आधार पर तय होगा कि इस मामले में कोई कानूनी उल्लंघन हुआ है या नहीं।









