Delhi Excise Policy: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao) की बेटी और बीआरएस एमएलसी के. कविता (BRS MLC K. Kavitha) के हैदराबाद स्थित आवास पर शुक्रवार (15 मार्च) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। के. कविता को दिल्ली शराब घोटाला मामले में नामित हैं। उन्हें ED और CBI दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पहले ही पूछताछ के लिए बुलाया था।
तेलंगाना: BRS एमएलसी के कविता के आवास पर ईडी की छापेमारी. #india24x7livetv #NewsUpdate #telangana #BRS pic.twitter.com/NeOiODVXAQ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 15, 2024
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में इससे पहले भारत राष्ट्र समिति (BRS) एमएलसी के कविता से ED करीब 9 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन पर ‘साउथ कार्टेल’ का हिस्सा होने का आरोप लगाया है। (Delhi Excise Policy) हैदराबाद स्थित व्यवसायी अभिषेक बोइनापल्ली (Abhishek Boinpalli), अरुण पिल्लई (Arun Pillai) सहित अन्य राजनीतिक नेता शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) को 100 करोड़ रुपए की रिश्वत भेजी है।
Delhi Excise Policy: ED एक्शन की टाइमिंग अहम
भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता के घर ईडी की कार्रवाई ऐसे वक़्त हुई है, जब लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 dates) की तारीखों के ऐलान होने वाला है। बीआरएस ने 13 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब बीआरएस द्वारा ED कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठना लाजमी है।










