Delhi Liquor Case:नहीं खत्म हो रहीं मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी

Delhi Liquor Case: नहीं खत्म हो रहीं मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, पेशी के लिए पहुंचे राउज एवेन्यू
Facebook
X
WhatsApp

Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब घोटाले मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को वह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। सीबीआई ने उन्हें इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। ईडी मामले में उनकी पहले ही 11 दिसंबर तक हिरासत बढ़ चुकी है।

मालूम हो कि 26 फरवरी को सीबीआई ने शराब घोटाले केस में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इन दिनों वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर बाद ईडी ने भी जांच शुरू कर दी। दोनों ही मामले में सिसोदिया की लगातार न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं आगे भी मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। सिसोदिया के अलावा शराब घोटाला मामले में सत्येंद्र जैन और आप सांसद संजय सिंह भी हिरासत में हैं।

Manish Sisodia Delhi Liquor Case

Delhi Liquor Case: ईडी मामले में सिसोदिया की हिरासत बढ़ी

शराब घोटाले मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय में भी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में लिया। इससे पहले मंगलवार को इस मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट की 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। वहीं, सीबीआई मामले मे अभी सुनवाई हो रही है।

image 37

Delhi Liquor Case: सिसोदिया ने आरोपों से किया इनकार

सिसोदिया ने शराब घोटाले के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इन आरोपों से मुक्त हो जाएंगे।

अभी जेल में ही रहेंगे Manish Sisodia, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया झटका

Delhi Liquor Case: आम आदमी पार्टी ने किया विरोध

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध किया था। पार्टी ने कहा था कि यह राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। पार्टी ने कहा था कि वह सिसोदिया के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाएगी। सीबीआई ने सिसोदिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली की शराब नीति में बदलाव कर भ्रष्टाचार किया है।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बढ़ी न्यायिक हिरासत पर कोर्ट  से मिली एक बड़ी छूट | PoliTalks News

सीबीआई का कहना है कि सिसोदिया ने शराब की दुकानों के आवंटन में रिश्वत ली है। वहीं ईडी का कहना है कि सिसोदिया ने शराब घोटाले से हुई कमाई को विदेशों में ट्रांसफर किया है।

https://youtu.be/30B-cq40FxI?si=QlWFBbZB1rkHz8KB

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें