Delhi News: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर विपक्ष की बयानबाजी से नाराज हुए पाकिस्तान (Pakistani Refugees) और अफगानिस्तान (Afghanistan Refugees) से आए शरणार्थियों ने आज यानि शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarter) के बाहर जमकर प्रदर्शन (Protest) किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई है .
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल दोपहर 3 बजे होगा#LokSabhaElection2024 #ElectionCommission #india24x7livetv pic.twitter.com/38D5DTqWmi
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 15, 2024
Delhi News : CAA पर बढ़ रहा हंगामा
भीड़ ने बैरिकेड़ तोड़ दिए हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी हिंदू शरणार्थियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में महिला-पुरूषों के साथ बच्चे भी नजर आए थे।

Delhi News : CAA के खिलाफ विपक्षी नेताओं का विरोध
बता दें कि देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का कानून लागू होने के बाद विपक्ष के तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। दिल्ली सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सीएए (CAA) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस कानून के लागू होने के बाद 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा. उन्होंने कहा था, ‘इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान के लोग भारत आएंगे, ये कितना सुरक्षित होगा. चोरी, बलात्कार, डकैती और दंगे बढ़ेंगे. अगर आपके घर के पास पाकिस्तान, बांग्लादेश से लोग आकर झुग्गी बनाकर रहने लगें तो क्या आप पसंद करोगे ?

Delhi News : क्या इन शरणार्थियों को मिलेगा रोजगार ?

केजरीवाल ने आगे कहा था कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में लगभग 2.5 से तीन करोड़ अल्पसंख्यक रहते हैं. एक बार भारत अपने दरवाजे खोल देगा तो इन देशों से बड़े पैमाने पर लोग भारत आएंगे. क्या हम इन शरणार्थियों को रोजगार देंगे? ऐसा क्यों किया जा रहा है? कुछ लोगों का कहना है कि ये वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है.’









