Delhi News : केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा ….

Delhi News : केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा ….
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News : दिल्ली हाई कोर्ट से सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को पद से हटाए जाने की मांग करने वाली याचिका पर फटकार लगाई। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि यह पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

Delhi News : हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

image 88

आम आदमी पार्टी के ही पूर्व विधायक रहे संदीप कुमार ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद उनको सीएम पद से हटाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले अन्य लोगों की ओर से दायर इसी तरह की दो याचिकाएं पहले ही हाई कोर्ट की ओर से खारिज कर दी गई थीं।

image 86

Delhi News : इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर हुआ भ्रष्टाचार ,संजय सिंह

image 89

AAP सांसद संजय सिंह ने सोमवार को इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। छह महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ, टैक्स में छूट दी गई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कि कोर्ट ने पूरा डेटा जनता के सामने रखा गया। मैं जो खुलासा कर रहा हूं उसकी पूरी शृंखला यह है कि 33 कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने सात साल में 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा उठाया है और भाजपा को 450 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

Delhi News : 17 कंपनियों को मिली टैक्स में छूट

image 90

संजय सिंह ने आगे कहा कि 17 कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने या तो शून्य टैक्स चुकाया है या फिर उन्हें टैक्स में छूट मिली है। 6 कंपनियों ने भाजपा को 600 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। एक कंपनी ने अपने मुनाफे से तीन गुना ज्यादा चंदा दिया। एक ऐसी कंपनी है जिसने अपने मुनाफे का 93 गुना दान कर दिया है। तीन कंपनियां हैं जिन्होंने 28 करोड़ रुपए का चंदा दिया है और शून्य कर का भुगतान किया है।

https://youtu.be/2cYXY5ZKITg?si=p7sqiKDxAK3l5Ui3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें