Delhi News: आम आदमी पार्टी के ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान के तहत बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने घर-घर जाकर लोगों से राय ली. इमरान हुसैन ने बताया कि इस दौरान जनता ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया है और वह ही उनके मुख्यमंत्री हैं, इसलिए वह जहां भी रहें, वहीं से दिल्ली सरकार चलाएं.
Delhi News: केजरीवाल को हरा पाना नामुमकिन
इस मौके पर इमरान हुसैन ने कहा कि भाजपा के लिए दिल्ली में केजरीवाल को हरा पाना नामुमकिन है, इसलिए उनको गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है. केंद्र सरकार द्वारा. ईडी और सीबीआई के जरिये आप के बड़े नेताओं को झूठे केस में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है, इसलिए अब हम इस मामले पर आम जनता की राय ले रहे हैं.

किसी स्थिति में केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें जेल में रहकर सरकार चलानी चाहिए या पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों ने केजरीवाल को परेशान करने के कदम को गलत ठहराया, क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत काम किया है.
















Comments 2