Delhi Liquor Scam: दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले (Delhi Liquor Scam) को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी लगातार तीसरे नोटिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गैर हाजिर रहे। तीन जनवरी को केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसको लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच दिल्ली सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों ने आज यानी गुरूवार 4 जनवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का दावा कर सनसनी मचा दी। हालांकि, इसका ईडी की ओर से खंडन किया गया है।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 4, 2024
दरअसल, केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, शिक्षा मंत्री अतिशी और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बुधवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया कि कल सुबह यानी आज गुरूवार 4 जनवरी को ईडी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर रेड मार सकती है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से किए गए इस दावे ने पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा दिया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
Delhi Liquor Scam: AAP नेताओं के दावे को ED ने किया खारिज
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर रेड डालने और उन्हें गिरफ्तार करने के AAP नेताओं के दावे को प्रवर्तन निदेशालय ने खारिज किया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ऐसा कुछ नहीं करनी जा रही है। दिल्ली सीएम की ओर से बुधवार को जो जवाब दिया गया है, फिलहाल उसकी समीक्षा की जा रही है। इसके बाद उन्हें चौथा समन भेजा जाएगा। जांच एजेंसी आज दिल्ली सीएम के घर रेड मारने की बात को अफवाह करार दिया है।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी के नेताओं पर बीजेपी ने पलटवार किया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शराब शरीर और आत्मा का नाश करती है लेकिन इस शराब ने तो अरविंद केजरीवाल की आत्मा का भी नाश किया है। आज सुबह से चोरों की बारात शोर मचा रही है। विलाप कर रही है, हाय अरविंद – हाय अरविंद।










