कातिल आफताब का होगा नार्को टेस्ट, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दी इजाजत

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस से सनसनी फैल गई है। अब इस मामले में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई नेता कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही उतरना पड़ेगा। बता दें कि संजय राउत हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में आफताब अमीन पूनावाला (28) ने आज से पांच महीने पहले अपनी महिला मित्र श्रृद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। लड़की के पिता की शिकायत के बाद मामला का पता चला।

आफताब ने क्यों की थी श्रद्धा की हत्या?
श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं।

पालघर पुलिस के सामने 12 अक्टूबर को माणिकपुर पुलिस थाने में श्रद्धा वालकर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. दरअसल, श्रद्धा के बचपन के दोस्त लक्ष्मण ने श्रद्धा के पिता विकास वालकर को बताया था कि उनकी बेटी से उसका पिछले कई महीनों से संपर्क नहीं हो रहा है और अनहोनी की आशंका है. इसके बाद श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने शिकायत दर्ज कराई थी।

लाश को ऐसे ठिकाने लगाता रहा आरोपी
दिल्ली में अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर अब तक कई बातें सामने आई हैं. इससे पहले पुलिस उसे छतरपुर के जंगल में ले गई थी, जहां उसने कथित रूप से श्रद्धा वालकर के शव के 35 टुकड़े फेंके थे. पूनावाला पर आरोप है कि उसने करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में श्रद्धा की लाश के टुकड़े रखे थे और कई दिनों में उन्हें ठिकाने लगाया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें