Devoleena Bhattacharjee: टेलीविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी 14 दिसंबर को गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख के साथ शादी के बंधन में बंधी। जबकि उनकी शादी की खबर जानने बाद उनके फैंस से लेकर उनके दोस्त भी हैरान हैं. (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों को पोस्ट किए जाने के बाद लोगों को इस बारे में पता चला. एक्ट्रेस के इन पोस्ट पर लोगों के बधाई संदेश आने लगे. साथ ही लोगों ने एक्ट्रेस पर इस बात का इल्जाम लगाया कि उन्होंने इंटर-रिलिजन शादी की है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस शादी ‘लव-जिहाद’ करार दिया.
ट्रोल पर भड़कीं देवोलीना
आपको बता दे की टीवी एक्ट्रेस ने अब ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है और बैक-टू-बैक अपने ट्वीट में उनकी बोलती बंद कर दी है. ट्रोल्स को जवाब देते हुए खुद के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए भी स्टैंड लिया है. (Devoleena Bhattacharjee) देवोलीना की वेडिंग फोटोज पर रिएक्शन देते हुए भी कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी. एक ने साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज पर कॉमेंट करते हुए हालिया श्रद्धा वॉल्कर केस से जोड़ दिया, जिसका अभिनेत्री ने जवाब दिया और यूजर को ‘बीमार दिमाग’ वाला बताया. एक्ट्रेस ने यूजर को जवाब देते हुए देवोलीना लिखती हैं- ‘अरे-अरे, कहीं आपको ही फ्रिज में ना फिट कर दें आपके फ्यूचर वाइफ और बेटा मिलकर. मुझे यकीन है, याद तो होगा ही, ज्यादा पुरानी न्यूज नहीं है. (Devoleena Bhattacharjee) लेकिन, फिर भी मैं आपको ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगी. अब डिलीट किए गए ट्वीट में एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वह अपने बच्चों को हिंदू या मुस्लिम के रूप में पालेंगी, जिस पर देवोलीना ने जवाब दिया, “मेरे बच्चे हिंदू होंगे या मुस्लिम आप कौन? और इतनी आपको बच्चों को लेकर चिंता हो ही रही है तो बोहोत सारे अनाथ आश्रम हैं, जाइए अपनाइए और अपने हिसाब से धर्म या नाम तय कीजिए. मेरा पति, मेरा बच्चा, मेरा धर्म, मेरे नियम. आप कौन?”
https://youtu.be/BDMn2ePKUBk









