Diwali 2022: राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दी धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पांच दिवसीय प्रकाशपर्व धनतेरस, छोटी दीवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनकी सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है।

सीएम ने की सावधानियां बरतते हुए धनतेरस व धन्वंतरि जयंती मनाने की अपील
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए धनतेरस व धन्वंतरि जयंती मनाने की अपील की है।अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। दीपावली के दिन प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। उन्होंने कामना है कि यह प्रकाश पर्व सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। उन्होंने खतरनाक व तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहने और पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की है।

वरिष्ठ अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों से भेंट करेंगी राज्यपाल
राज्यपाल शनिवार सुबह 11 बजे राजभवन में वरिष्ठ अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों से भेंट कर बधाई भी देंगी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बताए गए हैं। धनतेरस इसी का द्योतक है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में अंत्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस के दिन वैद्यगण भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के माध्यम से ही सुख-समृद्धि पायी जा सकती है।

इसलिए धनतेरस व धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अर्थ के साथ अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने का भी संकल्प लिया जाना चाहिए जिससे एक स्वस्थ और समृद्ध समाज निर्मित हो सके। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रकाशपर्व सभी के जीवन कोहर्षोल्लास, खुशहाली और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करने के साथ ही आपसी स्नेह व भाईचारे की भावना को विकसित करने में सहायक हो। राज्य सरकार के मंत्रियों ने भी प्रदेशवासियों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें