Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ के विकास थाना क्षेत्र स्थित एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान 41 साल के डॉक्टर संजीव पाल की मौत हो गई। फिलहाल, अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, जिसके चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है। डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि मूलरूप से जौनपुर के मोहम्मदपुर निवासी डॉ. संजीव पाल बाराबंकी पुलिस लाइन अस्पताल में तैनात थे। (Lucknow) वहीं विकास नगर के सेक्टर- 8 में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। शुक्रवार सुबह संजीव जिम गए थे, जहां तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दे की डीसीपी के मुताबिक, देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हार्ट और बिसरा सुरक्षित रखा गया है। एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत के दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में जिम के दौरान लोग बहुत हार्ड एक्सरसाइज करने लगे हैं। (Lucknow) साथ ही सप्लीमेंट भी लेते हैं। इसके अलावा धूम्रपान और तंबाकू का भी सेवन भी कम उम्र से शुरू कर देते हैं। कोरोना के बाद से लोगों में स्ट्रेस भी बढ़ा है। यही कारण है कि कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की समस्या ज्यादा हो गयी है।
हार्ट अटैक से कैसे बचें
डॉक्टर के मुताबिक, इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए लोग कम से कम तनाव लें। बैड कोलेस्ट्रॉल कम करें, तेल और घी का इस्तेमाल कम करें, शुगर पर कंट्रोल रखें। योग, व्यायाम और पैदल चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं।
https://youtu.be/vq26jYnQsxY









