Doda encounter: डोडा में हुए आतंकी हमले के बाद एक्शन में राजनाथ, खरगे ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

Facebook
X
WhatsApp

Doda encounter: जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियो और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में चार जवान बलिदान हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। (Doda encounter) जवानों के बलिदान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

Doda encounter: रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। (Doda encounter) सेना प्रमुख ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के डोडा में जमीनी हालात और चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने हमले की निंदा की

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डोडा में हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकी मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत 4 बहादुर सेना के जवानों की शहादत से बेहद दुखी हूं।

भारत माता की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। (Doda encounter) हम घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

image 203

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ऐसे काम कर रही है जैसे सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है और कुछ भी नहीं बदला है। उन्हें पता होना चाहिए कि जम्मू क्षेत्र इन हमलों का खामियाजा तेजी से भुगत रहा है।

हम झूठी शेखी बघारकर, फर्जी बयानबाजी करके और बहुत ज्यादा शोर मचाकर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकते। एक राष्ट्र के रूप में हमें सामूहिक रूप से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ना होगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के डोडा जिले के देसा इलाके में सशस्त्र मुठभेड़ की खबरों से मैं बहुत व्यथित हूं। हमारे बहादुरों की शहादत पर शोक व्यक्त करने और निंदा करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। आइए हम सब मिलकर दुश्मन के नापाक इरादों को परास्त करें और शांति और सद्भाव बनाए रखें, जिसके लिए डोडा हमेशा से जाना जाता है।

image 204

प्रियंका गांधी ने व्यक्त की संवेदना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी डोडा आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत चार जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम सभी सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर जवानों और उनके परिवारों के सदैव ऋणी रहेंगे।

https://youtu.be/oz7ret6h_zA?si=SWrQbncJUQK_AZjZ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें