Dr Manmohan Singh Retirement : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और 9 केंद्रीय मंत्रियों समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिसमें सात केंद्रीय मंत्रियों समेत 49 सांसदों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया, जबकि पांच सांसदों का कार्यकाल आज यानी बुधवार को खत्म हो जाएगा।
AAP और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने के लिए लगाए जा रहे फर्जी आरोप: गोपाल राय#AamAadmiParty #Kejriwal #newsupdate #india24x7livetv pic.twitter.com/MjfLHL8cCn
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 3, 2024
Dr Manmohan Singh Retirement : 33 साल बाद पूर्व पीएम की संसदीय पारी समाप्त
राज्यसभा में 33 साल की लंबी संसदीय पारी के बाद पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 3 अप्रैल यानी बुधवार को राज्यसभा का कार्यकाल हो रहा है। मनमोहन सिंह पहली बार 1991 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। वह 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री भी रहे। इस दौरान उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था में कई सुधारों की शुरुआत की। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह की इस सीट पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को राज्यसभा में एंट्री मिलेगी।

वहीं सात केंद्रीय मंत्रियों की भी राज्यसभा सदस्यता मंगलवार को समाप्त हो गई। जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूक्ष्म एवं लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन शामिल हैं।
Dr Manmohan Singh Retirement : ये लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

वहीं, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो जाएगा। रेल मंत्री और एल मुरुगन को छोड़कर ये सभी केंद्रीय मंत्री लोकसभा के चुनावी रण में मैदान में उतर गए हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त होने वाले अन्य लोगों में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे भी शामिल हैं।
अनिल बलूनी उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से तो सरोज पांडे छत्तीसगढ़ से चुनावी मैदान में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और अनिल जैन भी राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें पार्टी ने दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा है।

Dr Manmohan Singh Retirement : जया और मनोज झा की वापसी

उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वालों में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन, आरजेडी के मनोज कुमार झा, कांग्रेस के नसीर हुसैन और अभिषेक मनु सिंघवी भी शामिल हैं, जिन्हें तीनों पार्टियों ने फिर से एक बार राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। हालांकि, वरिष्ठ अधिवक्ता पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश से हार गए हैं। अब देखना यह होगा की कांग्रेस अभिषेक मनु सिंघवी को लोकसभा चुनाव लड़ाती है या फिर कहीं से राज्यभा भेजेगी।










