Elvish Yadav Case: एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने की घंटो पूछताछ, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा?

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने की घंटो पूछताछ, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा?
Facebook
X
WhatsApp

Elvish Yadav Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेव पार्टी के आयोजन और सांपों के जहर के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव से देर रात तीन घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। एल्विश यादव ने देर रात गुरुग्राम से नोएडा पहुंचकर पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस ने उनसे कई सवालों के जवाब मांगे।

इस मामले में भाजपा सांसद मेनका गांधी के पीपल्स फॉर एनिमल (पीएफए) के सदस्य गौरव गुप्ता और सौरभ गुप्ता के स्टिंग के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एल्विश यादव भी शामिल हैं। पकड़े गए पांचों आरोपियों के कब्जे से नौ सांप बरामद हुए थे। कोर्ट के आदेश पर सभी सांपों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसके बाद मंगलवार को सभी सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया। मेडिकल परीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि पांच सांपों की विष ग्रंथि निकाली गई थी। आरोपियों ने कोबरा का विष भी निकाल लिया था।

Elvish Yadav Case: सांपों का जहर निकालकर नशे की बिक्री का अवैध कारोबार

पीएफए के सदस्य सौरभ गुप्ता का कहना है कि सांपों का जहर निकालकर नशे आदि के लिए बिक्री का अवैध कारोबार किया जा रहा था। इसके बाद सांपों का आर्थिक लाभ के लिए पार्टियों में इस्तेमाल किया जा रहा था। सांप के लिए उनकी विष ग्रंथियों को निकालना उनका पाचन एंजाइम छीनना है। यह एक तरह से सभी लार ग्रंथियों को निकालने के समान है। इससे सांपों का पाचन तंत्र खराब हो जाता है।

पुलिस ने एल्विश यादव से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया है। हालांकि, उन्हें मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने पांचों आरोपियों की रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में पुलिस और वन विभाग की टीम आगे की जांच कर रही है।

https://youtu.be/DK4z9qmaqyQ?si=4tAweyWvd_e7mf1B

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें