EPF अकाउंट में नौकरी छोड़ने की तारीख अपडेट करना हुआ जरूरी, ऐसे ऑनलाइन करें यह काम

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्‍ली : अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी छोड़कर किसी दूसरी कंपनी में नई जॉब शुरू करते हैं तो आपको अपने ईपीएफ अकाउंट में नौकरी छोड़ने की तारीख को अपडेट करना होगा. नौकरी छोड़ने की डेट आप दो महीने तक अपडेट कर सकते हैं. इसके लिये आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. ईपीएफओ ने ऑनलाइन ही घर बैठे इसे अपडेट करने की सुविधा शुरू की है.

एक ट्वीट में EPFO ने इसकी जानकारी देते हुये एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में एक्जिट डेट अपडेट करने का पूरा तरीका बताया गया है. EPFO का कहना है कि अगर आप किसी दूसरी कंपनी में नौकरी जॉइन करते हैं और पीएफ ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो उससे पहले पुरानी कंपनी से नौकरी छोड़ने की तारीख को EPF अकाउंट में अपडेट करना होगा.तारीख अपडेट करने की यह सुविधा आधार से जुड़े मोबाइल नंबर  पर आए ओटीपी से मिलती है. इसलिए यह सुविधा वही लोग ले सकते हैं जिन्होंने अपना यूएएन एक्टिवेट किया है और यूएएन को आधार से लिंक कराया है. मोबाइल नंबर आधार से लिंक होगा तो ईपीएफ का ओटीपी उसी नंबर पर जाएगा

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें