Etah News: अलीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, त्यौहारों को लेकर दिए गए सख्त दिशा-निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

Etah News: जनपद एटा /अलीगंज जनपद एटा के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अलीगंज थाना परिसर में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता व क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग ने की।

बैठक में सभी धर्मों के संभ्रांत नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारीगण व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। (Etah News) बैठक में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा, ” त्यौहार सभी धर्मों के एकता और भाईचारे का प्रतीक होते हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोग सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने-अपने पर्व मनाएं। किसी भी तरह की अफवाहों या सामाजिक मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पर नजर रखी जाएगी।”

WhatsApp Image 2025 06 30 at 4.34.22 PM 1

सीओ अलीगंज नीतीश गर्ग ने स्पष्ट कहा,” अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी और ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जाएगी। हम सभी की सहभागिता से त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराना चाहते हैं।”

Also Read –Chandauli: चंदौली दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे।

Also Read –Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान

Etah News: प्रशासन की अपील

– त्योहारों के दौरान ध्वनि सीमा का पालन करें।
– किसी भी अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
– सोशल मीडिया पर किसी भी विवादित पोस्ट से बचें।
– सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखें।

रिपोर्ट- राघवेन्द्र सिंह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें