Etawah News: नहीं रहा बब्बर शेर केसरी, इटावा सफारी पार्क में लंबी बीमारी के बाद निधन, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Etawah News: नहीं रहा बब्बर शेर केसरी, इटावा सफारी पार्क में लंबी बीमारी के बाद निधन, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
Facebook
X
WhatsApp

Etawah News: इटावा सफारी पार्क में रह रहे बब्बर शेर केसरी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। केसरी की उम्र 3 साल थी। केसरी पिछले कुछ महीनों से पैरालाइज्ड था और उसका इलाज चल रहा था।

केसरी की मौत पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया है। (Etawah News) उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर केसरी के निधन की खबर दुखद है। केसरी एक सुंदर और स्वस्थ शेर था। उसकी मौत से वन्यजीव प्रेमियों को गहरा धक्का लगा है।”

Etawah News: अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि केसरी की मौत के पीछे क्या वजह है? क्या सफारी पार्क में वन्यजीवों की देखभाल ठीक से हो रही है? उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच करने की मांग की है।

इटावा सफारी पार्क के प्रभारी निदेशक अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि केसरी का पिछले कुछ महीनों से पैरालाइज्ड था। उसे दवाइयां दी जा रही थीं, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि केसरी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। केसरी की मौत से इटावा सफारी पार्क में शोक का माहौल है। केसरी सफारी पार्क का एक लोकप्रिय आकर्षण था और सैकड़ों लोग हर दिन उसे देखने आते थे।

https://youtu.be/8qveJviPlz8?si=TjMf0WkN_zb0cFif

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें