Excise Policy Case: दिल्ली के सीएम का आज से गोवा का तीन दिवसीय दौरा, चौथी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं होने की संभावना

Excise Policy Case: दिल्ली के सीएम का आज से गोवा का तीन दिवसीय दौरा, चौथी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं होने की संभावना
Facebook
X
WhatsApp

Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज पेश होने के लिए चौथा समन जारी (Excise Policy Case) किया गया है, मगर आज भी केजरीवाल के पेश होने की संभावना नहीं दिख रही है। केजरीवाल आज दोपहर दिल्ली के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीन दिवसीय दौरे पर गोवा रवाना हो जाएंगे।

इस संबंध में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि कानून के हिसाब से जो भी करने की जरूरत होगी, वह कदम उठाया जाएगा। हालांकि उन्होंने ईडी के सामने पेश होने के संबंध में साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा। इससे पूर्व ईडी की ओर से केजरीवाल को तीन समन जारी किए गए थे, मगर वे तीनों मौके पर पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे।

Excise Policy Case: चौथी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं होने की संभावना

केजरीवाल के चौथी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं होने की संभावना के संबंध में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। केजरीवाल पर ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। अगर वे लगातार ईडी के समन को दरकिनार करते रहेंगे तो यह उनकी छवि को खराब कर सकता है। वहीं, केजरीवाल के समर्थकों का कहना है कि ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार केजरीवाल को बदनाम करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

https://youtu.be/EN5wo0par8o?si=-PtMLdcLgbwOYpdk

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें