Expressway In Maharashtra: नागपुर से पुणे जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी; आग की लपटों में घिर 26 लोगों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Expressway In Maharashtra: महाराष्ट्र में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस जब समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास थी तभी बस पलट गई और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। बस से 25 शव निकाले गए हैं। (Expressway In Maharashtra) बस में कुल 33 लोग सवार थे। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
इस हादसे में छह से आठ लोग घायल हैं। फिलहाल हादसे की सही वजहों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बस का ड्राइवर भी बच गया और उसने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्क्षियों ने बताया कि बस पहले नागपुर से औरंगाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर दाहिनी ओर एक लोहे के खंभे से टकराई। जिसके बाद ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। इस दौरान बस रोड के बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। ऐसे में उसमें सवार लोग बाहन नहीं निकल सके। बताया ये भी जा रहा है कि हादसे के दौरान बस से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल फैलने के कारण ही बस में आग लग गई।

बस मालिक का आया बयान

बस के मालिक वीरेंद्र डारना ने इस घटना पर दुख जताते हुए बताया कि यह उनके परिवार की बस थी। इसे 2020 में लिया गया था। यह बस पूरी तरह से नई है, जिसके दस्तावेज पूरी तरह से ठीक हैं। बस के चालक के पास भी अच्छा अनुभव है। चालक के अनुसार बस का टायर फटने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली। हमारी सूची के मुताबिक बस में करीब 27 यात्री थे।

पीएम मोदी-अमित शाह ने जताया शोक

बस दुर्घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, “महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए PMNRF से दिए जाएंगे।”

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। बताया गया है कि सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आज घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।

https://youtu.be/WizxD2IaUKw

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/mp-news-the-tricolor-was-hoisted-in-gwalior-in-1942-as-the-first-freedom-struggle/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें