Fatehpur News : फतेहपुर जिले में रेलवे लाइन चेक करते समय ट्रेन से कटकर एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक रेलवे में ट्रैक मेंटेनर के पद पर तैनात था।
Bollywood News : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान सहित इन अभिनेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला?https://t.co/hRd2Bqn0qh#BollywoodNews #bollywoodactors #india24x7livetv pic.twitter.com/yvqfQliZjI
— Shivani Verma (@Shivani75372259) December 10, 2023
जानकारी के अनुसार, जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक मेंटेनर के पद पर तैनात युवक विकास कुमार (25) निवासी रामपुर थाना नरहट जिला नेवादा बिहार भोर पहर रेलवे लाइन चेक करने गया था। रेलवे लाइन चेक करते समय ट्रेन के चपेट में आकर विकास कुमार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब रेलवे कर्मी की नजर पड़ी तो पुलिस को जानकारी दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिवार के लोगों को जानकारी दी।

मृतक के साथी अमित कुमार ने बताया कि वह लोग साथ में एक ही पद पर कार्य करते हैं और मृतक विकास की ड्यूटी सुबह लगी थी। वह करीब 5 बजे रेलवे लाइन चेक करने गया था। कोहरा होने के कारण ट्रेन किस पटरी में आ रही है यह विकास देख नहीं पाया और ट्रेन से कटकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एक साल से फतेहपुर में नौकरी कर रहा था। मृतक के पिता का देहांत हो गया है और मां को कैंसर है। जिसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Fatehpur News: मृतक के परिवार को आर्थिक मदद की मांग
मृतक के परिवार वालों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। मृतक के परिवार में उसकी मां, एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

Fatehpur News : रेलवे को चाहिए सुरक्षा के कदम
इस घटना से रेलवे विभाग में भी हड़कंप मच गया है। रेलवे विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे विभाग को चाहिए कि रेलवे लाइन चेक करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए।









