मुंबई: ठाणे में कुत्ते के आतंक से सहमे लोग, 1 दिन में 35 लोगों को काटा, CCTV में कैद हुई घटना

Facebook
X
WhatsApp

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से सटे ठाणे के मुंब्रा इलाके में कुत्ते का आतंक का मामला प्रकाश में आया है, जहां एक कुत्ते ने एक ही दिन में 35 लोगों को काट दिया. कुत्ते के आतंक की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में कुत्ता एक बच्चे पर हमला करते हुए नजर आ रहा है. कुत्ते के आतंक के चलते स्थानीय लोग खौफ में हैं. हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को जैसे-तैसे पकड़कर अपने साथ ले गई।

पिछले कुछ समय से अलग-अलग जगहों पर कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है. मुंब्रा के संजय नगर इलाके में कुत्ते के आतंक से स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं. वहीं भांडुप इलाके में कुत्ते के भौंकने पर उसकी मालकिन के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने 24 वर्षीय युवती के साथ मारपीट करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सिमरन यादव ने कहा कि दंपति ने दावा किया कि उनका पालतू कुत्ता बेवजह भौंकता है और यहां तक ​​कि उनके बच्चे को भी चोट पहुंचाता है।

4 217
मुंबई: ठाणे में कुत्ते के आतंक से सहमे लोग, 1 दिन में 35 लोगों को काटा, CCTV में कैद हुई घटना

बाड़मेर में भी एक कुत्ते ने करीब 35 लोगों पर किया था हमला

हालांकि, सिमरन और उसके परिवार ने कहा कि दंपति का बच्चा कुत्ते के साथ खेलता है और हमले की कोई घटना नहीं हुई है और वह किसी पर भौंकता नहीं है. हनीफ खान और उनकी पत्नी नजमा ने हमले के आरोप से इनकार किया है. हाल ही में राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी एक ऐसी घटना सामने आई थी, जहां एक कुत्ते ने 35 लोगों को काटकर घायल कर दिया था. रास्ते में जिसे देखा, उसे नोचता गया. देखते ही देखते शहर के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में घायलों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी।

कुत्ते की हो गई मौत

फिर करीब तीन घंटे तक मशक्कत करने के बाद 10-15 लोगों की टीम ने कुत्ते को काबू किया. वह जिला अस्पताल के ही सर्जिकल वार्ड में घुस आया था. बताया गया कि कुत्ता पागल हो गया था. इसलिए जो मिला, उसी पर हमला किया. नगर परिषद की टीम ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े –https://sunilvermamediagroup.com/?p=44322

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें