बाराबंकी में किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट ,वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी में किन्नरों के बीच वर्चस्व की जंग का मामला सामने आया। यहां लखनऊ की एक किन्नर की जमकर धुनाई कर दी गई। बाराबंकी की किन्नर का आरोप है कि दूसरी किन्नर लखनऊ से आकर यहां गलत काम करती है। उसको लेकर तमाम शिकायते भी मिल रही हैं। बाराबंकी की किन्नर शालू किन्नर ने कहा कि उसने लखनऊ की गुड्डी किन्नर को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन गुड्डी ने शालू के बाल पकड़ लिए। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गुड्डी के बाकी साथी वहां से भाग निकले। किन्नरों की बीच लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दे कि किन्ररों की लड़ाई ये पूरा मामला बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का है. जहां लखनऊ निवासी गुड्डी नामक किन्नर को बाराबंकी की शालू नामक किन्नर ने पकड़ा और बीच चौराहे पर उसको जमकर पीटा. शालू का आरोप है कि लखनऊ निवासी किन्नर गुड्डी बाराबंकी के रेलवे स्टेशन पर बीते काफी दिनों आकर गलत काम कर रही थी. जिससी उनके पास शिकायतें आ रही थीं. इसे लेकर उसने गुड्डी के गुरु से भी बात की थी. लेकिन गुड्डी नहीं मानी और वह रोज की तरह बाराबंकी आती और गलत काम करती थी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें