राजधानी की बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 1 की मौत दो झुलसे, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक रेस्टोरेंट में गैस लीक होने से भीषण आग लग गई. जिससे एक ग्राहक की जलकर मौत हो गई. जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. जिन्हें सिप्स अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक जिस वक्त रेस्टोरेंट में आग लगी उस वक्त वहां कर्मचारी और एक ग्राहक भी मौजूद था. आग की चपेट में आने से ग्राहक सुधाकर गंभीर रूप से झुलस गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस भीषण अग्निकांड में रेस्टोरेंट के कर्मचारी राजवी शेख व एक अन्य भी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है।
आस-पास के लोगों ने बताया कि बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट से कुकिंग गैस के लीक होने की बात उन्होंने मालिक से की थी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. आस-पास के लोगों का आरोप है कि पैसों के लालच में मालिक सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी करता रहा है. फ़िलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें