Chandauli: नदेसर गांव में लगी आग,12 बीघा पुआल जलकर राख, परिवार ने मुआवजे की लगाई गुहार

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली नियमताबाद ब्लॉक ग्राम सभा नदेसर में शुक्रवार भोर करीब 3:00 बजे अचानक आग लगने से गांव के रहने वाले संतोष नामक व्यक्ति के पुआल में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए लगभग 12 बीघा में रखे पुआल को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। (Chandauli) फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि संतोष बेहद गरीब परिवार से हैं और उनका मुख्य कारोबार पुआल (भूसे) का ही था। (Chandauli) यही उनके जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन था। आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है, जिससे अब उनके सामने पशुओं के चारे और जीविकोपार्जन की समस्या खड़ी हो गई है।

संतोष के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो सके और वे दोबारा अपने कारोबार को शुरू कर सकें।

यह घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है और इस मामले की जांच भी जारी है।

रिपोर्ट- मधु कुमारी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें