Firozabad Accident: फिरोजाबाद में बस डीसीएम से जा टकराई, 6 लोगों की मौत… 22 घायल

Facebook
X
WhatsApp

फिरोजाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। (Firozabad Accident) हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

आपको बता दे की बुधवार सुबह एक बस, जोकि लुधियाना से यूपी के रायबरेली जिला जा रही थी। (Firozabad Accident) आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के फिरोजाबाद में बस की डीसीएम से टक्कर हो गई। चार पुरुष, एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(Firozabad Accident) घायल 9 लोगों को शिकोहाबाद के अस्पताल भेजे गए हैं। बाकी अन्य को सैफई भेजा गया है। ये हादसा शिकोहाबाद के नगला खंगार के 61 माइल स्टोल के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ है।

टक्कर के बाद गड्ढे में गिर गई बस

बताया जा रहा है कि लुधियाना से एक स्लीपर बस रायबरेली जा रही थी. बस में करीब 60 यात्री सवार थे. बुधवार तड़के नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई. इसके बाद बस रेलिंग तोड़ते हुए (Firozabad Accident) एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर गड्ढे में चली गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

j 39
Firozabad Accident

स्थानीय लोगों की मदद से कराया राहत कार्य

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाया गया. (Firozabad Accident) थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है. हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है. ये बस मंगलवार की शाम लुधियाना से रवाना हुई थी. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और उसका 15 माह का बच्चा भी शामिल है. मृतक कानपुर, उन्नाव, फिरोजाबाद, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली जनपद निवासी हैं।

1 2 163
Firozabad Accident

https://youtu.be/p3k2D9Xo610

ये भी पढ़े -https://sunilvermamediagroup.com/?p=41572

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें