Yogi Adityanath: रक्षाबंधन पर CM योगी ने बेटियों को दिया तोहफा, अब 15 हजार की जगह मिलेंगे 25 हजार रुपये

Facebook
X
WhatsApp

Yogi Adityanath: रक्षा बंधन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बेटियों को बड़ी सौगात दी. सीएम योगी ने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला’ योजना के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है. कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का प्लान है.

कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले इस योजना के अंतर्गत छह चरणों में 15 हजार की धनराशि का पैकेज दिया जाता था, अगले साल से बेटी के जन्म लेती ही उसके अभिभावक के खाते में 5 हजार धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी, (Yogi Adityanath) इसी तरह जब बेटी एक वर्ष की होगी तो दो हजार रुपए, बेटी के पहली क्लास में जाते ही तीन हजार,छठी क्लास में प्रवेश लेने पर तीन हजार, नवीं क्लास में जाने पर पांच हजार और अगर बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करेगी तो उसके खाते में सात हजार रुपए की धनराशि हस्तांतरित करेंगे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 1624000 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम को एक नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा में आज दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है.

बच्ची से राखी बंधवाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

कार्यक्रम में शामिल कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी कुछ बच्चियों ने सीएम योगी के माथे पर तिलक लगाकर उनके हाथ पर राखियां बांधी. वहीं सीएम योगी ने उन्हें उपहार भेंटकर रक्षा का वचन दिया. कार्यक्रम में सीएम योगी ने 29523 लाभार्थी कन्याओं के खातों में एक क्लिक के जरिए 5.82 करोड़ रुपए की धनराशि का हस्तांतरण किया.

योजना की लाभार्थी रत्ना मिश्रा ने बताया कि इस योजना के माध्यम से वह पढ़ पा रही हैं, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. उन्होंने कहा कि अब वह अपने सपनों को साकार कर पाएंगी, क्योंकि उनके पास प्रदेश बेटियों का ध्यान रखने वाले सीएम योगी हैं.
कक्षा 10वीं की छात्रा अक्षरा कुशवाहा ने बताया कि इस योजना ने उनके जैसी निर्धन कन्याओं के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाया है, इसके जरिए वह पढ़ पा रही हैं और अन्य बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल पा रही हैं, इसके लिए उन्होंने सीएम योगी को धन्यवाद ज्ञापित किया.

https://www.youtube.com/live/eIO6KYNLVhg?si=t3VUMD1LavSOl_oG

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55508

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें