Ghaziabad News: मोबाइल फोन पर बात कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Facebook
X
WhatsApp

गाजियाबाद। लोनी के बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित अंडरपास के निकट ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले स्वजन शव लेकर चले गए। स्वजन ने जीआरपी अधिकारियों से मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।

ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में करती थीं काम
बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित शांति विहार कालोनी में सुनीता देवी रहती थीं। पति की मौत के बाद उनके परिवार में एक बेटी, तीन बेटे हैं। वह ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थीं। सुबह करीब आठ बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं। वह रेलवे ट्रैक पर बंथला की ओर जा रहीं थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह फोन पर बात करती जा रही थीं। जिसके चलते उनका ट्रेन की आवाज की ओर ध्यान नहीं गया। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

यह रखें ध्यान
सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने लोगों से खतरे के स्थान पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को वाहन चलाते समय, रोड व रेलवे ट्रैक क्रास करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ईयरफोन लगाकर कभी रेलवे ट्रैक और सड़क पार नहीं करनी चाहिए। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

पूर्व में हुईं घटनाएं
13 सितंबर 2016 : ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे युवक की बेहटा हाजीपुर बंद फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें