Ghazipur News: सांसद रमाशंकर राजभर के विवादित बयान पर साहू समाज का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Facebook
X
WhatsApp
WhatsApp Image 2025 08 02 at 12.49.30 PM 1

Ghazipur News: गाज़ीपुर, 2 अगस्त 2025 —गाज़ीपुर में आज साहू समाज के लोगों ने ज़िला अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में ज़िलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर (देवरिया) से निर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा तेली समाज के विरुद्ध की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में दिया गया।

WhatsApp Image 2025 08 02 at 12.49.31 PM 1

Also Read –Sonbhadra: तरंगिनी महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का पारंपरिक उत्सव

ज्ञात हो कि निर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर ने दिनांक 27.7.2025 को मोबाइल पर अपने फेसबुक आईडी से शुभम गुप्ता की पोस्ट पर अपना कॉमेंट लिख के यह आरोप लगाया है कि हिंदू धर्म में तेली का मुंह देखना पाप है। (Ghazipur News) यह पोस्ट वायरल होते ही देश का तेली समाज सांसद महोदय के इस कथन से आहत है। जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता जी ने कहा कि सांसद रमाशंकर राजभर जी द्वारा की गई इस प्रकार की टिप्पणी से समाज में वर्ग संघर्ष में अपराध कराने का कार्य किया है। (Ghazipur News) जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता जी ने कहा है कि सांसद रमाशंकर राजभर ने 14 करोड़ तेली जाति के साथ-साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर भी उन्होंने टिप्पणी की है, क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री जी भी साहू समाज से आते हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि रमाशंकर राजभर जी ने सीधा-सीधा मोदी जी के ऊपर टिप्पणी करने का अपराध किया है जो की अशोभनीय एवं अक्षम्य है। समाज यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग किया है कि ऐसी दशा में जांच कराकर दोषी सांसद के विरुद्ध यथोचित करवाई किया जाना चाहिए जो कि सामाजिक हित में आवश्यक है। (Ghazipur News) जिलाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से यह मांग किया है कि अगले दो दिन में सांसद रमाशंकर राजभर जी सार्वजनिक प्रेस वार्ता कर इस मामले का निस्तारण करें एवं जो व्यक्ति ने इनका फेसबुक आईडी हैक करके पोस्ट किया है उसके खिलाफ वह स्वयं मुकदमा दर्ज करें। (Ghazipur News) अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो समाज उनके खिलाफ आंदोलन करेगा एवं मुकदमा दर्ज करने पर मजबूर होगा। जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष जी के साथ संजय गुप्ता, भानु गुप्ता, राम किशुन गुप्ता, एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता, एडवोकेट विनोद गुप्ता, ओजस्व साहू महेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता पंकज गुप्ता संदीप गुप्ता एवं साहू समाज आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Also Read –Rahul Gandhi on election commission: राहुल गांधी के बयान पर चुनाव आयोग का पलटवार, कहा- ‘ये बेतुकी धमकी है’

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें