Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी की हत्या में दोनों फरार हत्यारो को पुलिस ने दबोचा

Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी की हत्या में दोनों फरार हत्यारो को पुलिस ने दबोचा
Facebook
X
WhatsApp

Gogamedi Murder Case: राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके साथ एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जिसका नाम उधम है। तीनों को राजस्थान पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चंडीगढ़ सेक्टर 22A के होटल से गिरफ्तार किया है। फिलहाल तीनों को दिल्ली लाया गया है। यहां से आगे पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जयपुर ले जाया जाएगा।

Gogamedi Murder Case: मोबाइल के चलते पकड़ाए दोनों शूटर्स

5 दिसंबर को वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारे रोहित राठौड़ और नितिन फौजी फरार चल रहे थे। पुलिस पर जल्द से जल्द दोनों को गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ रहा था। राजस्थान डीजीपी ने दोनों पर 5-5 लाख का इनाम भी घोषित कर दिया था। आरोपी शूटर्स फरारी के दौरान लगातार मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसने पुलिस के लिए थोड़ा काम आसान कर दिया। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंची, जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी शूटर्स वारदात के बाद से लगातार गैंगस्टर रोहित गोदारा के राइट हैंड कहे जाने वाले वीरेंद्र चाहन और दानाराम के संपर्क में थे। इन्हीं के इशारे पर गोगामेड़ी की हत्या की गई थी। रोहित गोदारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी भी ले चुका है। पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटर्स वीरेंद्र चाहन और दानाराम से निरंतर बातचीत कर रहे थे और उनकी सलाह पर अपना लोकेशन बदल रहे थे। पुलिस अब गोदारा के इन दो गुर्गों की तलाश में जुट गई है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मौत के घाट उतारने के बाद दोनों आरोपी शूटर्स लगातार अपने लोकेशन बदलते रहे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी जयपुर से हरियाणा के हिसार पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ट्रेन से सफर किया। यात्रा के दौरान पकड़े न जाएं, इसलिए हथियारों को कहीं छुप दिया। हिसार पहुंचने के बाद बस पकड़कर मनाली के लिए निकल गए। यहां से तीसरा शख्स उधम उनके साथ हो लिया, तीनों मनाली से मंडी पहुंचे और फिर वहां से चंडीगढ़ आ गए। जहां से देर रात तीनों की गिरफ्तारी हुई।

वारदात के चार दिन बीत जाने के बाद भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण राजपूत समाज का आक्रोश एकबार फिर बढ़ता जा रहा था। गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने पुलिस को एकबार फिर सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली थी। उनकी मांग है कि पुलिस उनके पति के हत्यारों का एनकाउंटर कर दे।

https://youtu.be/Uxet4dOKFGU?si=1AFyMgH8VHMPUvIJ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें