Goldie Brar: गोल्डी बराड़ के करीबी गैंग्स्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की छापेमारी जारी है। गोल्डी बराड़ सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। गोल्डी भारत से फरार होकर पहले कनाडा और फिर अमेरिका में रहने लगा था। अभी वो कहां है, इसको लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। NIA ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया हुआ है। पंजाब में भी गोल्डी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। गोल्डी बराड़ के एक हजार से ज्यादा सहयोगियों पर छापे मारे गए हैं। इस छापेमारी में 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हैं।
इसे पंजाब पुलिस के बड़े ऑपरेशन के तौर पर दखा जा रहा है। (Goldie Brar) आज सुबह 7 बजे से ही पंजाब पुलिस ये ऑपरेशन चला रही है। पंजाब के कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप करने के आदेश दिए गए हैं।
उधर, कनाडा से भी बड़ी घटना सामने आई है। कनाडा में एक और गैंग्सटर सुखविंदर सिंह सुक्खा दुनुके की हत्या हो गई है। वो खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप का गुर्गा था। वो ए कैटगिरी का गैंगस्टर था। बताया जा रहा है कि उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है। एनआईए ने हाल ही मोस्ट वांटेड की लिस्ट जारी की थी, जो कनाडा में छिपे हुए हैं, उनमें सुक्खा का नाम भी शामिल था। इस पहले निज्जर की हत्या हुई थी। उसको लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव बरकरार है। वो 2017 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए कनाडा भाग गया था। उस पर 7 मुकदमें दर्ज है। दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ सुक्खा को भगाने का इल्जाम लगा था। उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
https://youtu.be/NOBx3BbirIU?si=HZOl-1DlzHlOq_ed










