गोरखपुर : मनबढ़ को FB पर असलहा दिखाती फोटो वायरल करना पड़ा महंगा

Facebook
X
WhatsApp

गोरखपुर में एक मनबढ़ को फेसबुक पर असलहा दिखाती फोटो वायरल करना महंगा पड़ गया। मनबढ़ की गांव की एक महिला ने उसकी मनबढ़ई की शिकायत एसएसपी से कर दी। एसएसपी ने आदेश दिया और अब पुलिस केस दर्ज कर मनबढ़ की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के एक व्यक्ति द्वारा असलहे का फोटो फेसबुक पर अपलोड किया गया। इसके बाद गांव की एक महिला ने एसएसपी गोरखपुर से इसकी शिकायत कर दी। एसएसपी के आदेश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। पुुुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जलालाबाद गांव की रहने वाली संगीता मिश्रा ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जलालाबाद गांव का विनय मिश्र पुत्र पुरषोत्तम मिश्र आये दिन गांव में असलहा का प्रदर्शन करते रहता है, जिससे गांव में भय का माहौल है। अपना दबदबा कायम करने के लिये उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर अवैध असलहे को बोल्ट करते हुए फोटो पोस्ट किया और धमकी भरे शब्दो मे लिखा है कि “अति का अंत निश्चित अंत भयंकर होगा सुनिश्चित” लिखा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें