Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहाँ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की सूचना से हड़कंप मच गया. नववर्ष के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी पुलिस को डायल 112 पर मिली. (Gorakhpur News) गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की धमकी की सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. हालांकि, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जांच हुई तो सब कुछ सामान्य मिला।

इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स की तलाश शुरू की। गोरखपुर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी युवक से मामले की पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान कुर्बान अली के तौर पर हुई है। कुर्बान अली बिहार के वैशाली का रहने वाला है। गोरखनाथ इलाके में रहकर आरोपी कुर्बान बेकरी की दुकान पर काम करता है। (Gorakhpur News) बीते रविवार को कुर्बान अली ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी कि काला कपड़ा पहने 4 बदमाश गोरखनाथ मंदिर में बम लेकर घुसे हैं।

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गोरखनाथ मंदिर को ब्लास्ट करने वाले है। जिसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गई।वही एसएसपी डॉ . गौरव ग्रोवर ने बताया है कि पुलिस को मंदिर में बम होने की सूचना देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है. (Gorakhpur News) शुरुआती जांच में आरोपी सिरफिरा लग रहा है. एसएसपी के मुताबिक सिरफिरे ने नये साल के मौके पर पुलिस को परेशान करने के मकसद से इस तरह की सूचना दी होगी. बावजूद, इसके बाकी पहलूओं की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/FNp_XfhWjNY

ये भी पढ़े- https://india247livetv.in/2023/01/02/karnataka-बेंगलु

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें