Gorakhpur News: श्रीराम कथा के दौरान पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने उछाला ज्ञानवापी और मथुरा का मुद्दा

Gorakhpur News: श्रीराम कथा के दौरान पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने उछाला ज्ञानवापी और मथुरा का मुद्दा
Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur News) के बड़हलगंज स्थित सरयू तट पर तीन दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वरधाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा अगर भारत में रहना है तो सीताराम कहना होगा। यह बजरंगबली का देश है। रघुवर का देश है। बाबर का नहीं। संतों को पाखंडी कहने वालों पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। रामकथा में पं. धीरेंद्र कृष्ण ने एक बार फिर रामराज्य के साथ ज्ञानवापी और मथुरा को लेकर हवा दी। उन्होंने कहा कि राम जी आ गए, अब ज्ञानवापी-मथुरा की बारी है।

यह संकल्प पूरा करने के लिए सभी सनातनी हिंदुओं को एक होना होगा। हिन्दू एकता ही भारत को हिन्दू राष्ट्र की तरफ ले जाएगा। उन्होंने कहा कि राम कथा अपने जीवन में उतार लो तो मन में राम राज्य आ जाएगा। उन्होंने 11000 वर्ष के राम राज्य की सात विशेषताओं का वर्णन किया। कहा कि राम राज्य में किसी भी पिता ने पुत्र को मरते हुए नहीं देखा। राम जी के चरित्र को अपनाओगे अर्थात भजन और भोजन ठीक रखेंगे तभी आयु लंबी होगी। घर में सभी के बीच प्रेम होना जरूरी है। तब किसी के घर में आग नहीं लगेगी।

राम राज्य में कभी चोरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिस देश में संतों, महिलाओं का सम्मान हो, तो समझो वहां रामराज्य आ गया। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां माता-पिता एवं साधु-संतों को प्रताड़ित किया जाय, वहां रावण राज्य होता है। जहां प्रजा की सेवा हों, वही रामराज्य है। राम जी जैसे चरित्रवान व्यक्ति को ही गद्दी मिलनी चाहिए।भारत का कल्याण बिना रामराज्य के नहीं हो सकता है। जो सभी प्राणियों को न्याय दिलाए, वही राजा हो सकता है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर पूरे विश्व के सनातनियों की जीत है। 22 जनवरी को सनातनियों को दिवाली मनानी चाहिए।

भारत रघुवर का देश है, भारत की पहचान हमारे रघुवर से होनी चाहिए। कथा का मतलब सिर्फ जय श्री राम का नारा नहीं है। बल्कि दिल को अयोध्या मान लो तब हर तरफ राम राज्य होगा। उन्होंने कहा महीने, दो महीने में एक बार धाम जाना शुरू कर दो, मन में राम भक्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा। हम सब संगठित होंगे, तो भारत देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा और सनातन धर्म की रक्षा होगी। आप को अपनी दिनचर्या में कुछ समय धर्म और संस्कृति को भी देना होगा, जिससे हमारा देश विश्व में सिरमौर हो और हिंदू राष्ट्र बन सके। उन्होंने कहा कि दिल पर भगवा रंग छाया है।

Gorakhpur News: राम जी जैसे चरित्रवान व्यक्ति को ही गद्दी मिलनी चाहिए

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि देश में राम जी जैसे चरित्रवाद व्यक्ति को ही गद्दी मिलनी चाहिए। तभी हिन्दुओं की एकता के बल मिलेगा और देश हिन्दू राष्ट्र की तरफ जाएगा। उन्होंने प्रकृति के दोहन पर चिंता जताते हुए कहा कि आज हम प्रकृति का दोहन कर रहे हैं। इसलिए प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं, राम राज्य में शस्त्रत्त् से नहीं शास्त्रत्त् से राज किया गया है, जिससे प्रजा प्रसन्न थी। उन्होंने कहा कि छल कपट से कभी भी राम राज्य की स्थापना नहीं हो सकती है। कथा स्थल पर गुरुवार (18 जनवरी) को दिव्य दरबार लगेगा। बाबा पर्ची निकालकर लोगों के बारे में बताएंगे। इसको लेकर काफी कौतूहल है। बताया जाता है कि सुबह 11 बजे से दिव्य दरबार शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगा। दिव्य दरबार में अपनी अर्जी लगाने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

https://youtu.be/yWMmr-yg818?si=Od1A5fGnK5JU5otp

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें