Gorakhpur News: भाजपा में शामिल हुए हिस्ट्रीशीटर का वीडियो वायरल, कहा- शहर में सिर्फ दो ही नाम है

Gorakhpur News: भाजपा में शामिल हुए हिस्ट्रीशीटर का वीडियो वायरल, कहा- शहर में सिर्फ दो ही नाम है
Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी (Gorakhpur News) भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। लेकिन इसमें शामिल होने वालों को लेकर विवाद भी हो रहे हैं। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में शामिल हुए नगर निगम के पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के बाद चौरीचौरा क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों कहते सुनाई दे रहे हैं कि शहर में सिर्फ दो ही नाम है.., ज्यादा बोलबा त ठोक देब।

भारतीय जनता पार्टी में चौरीचौरा विधानसभा में शामिल हुआ हिस्ट्रीशीटर अपने गैंगस्टर दोस्त के साथ वीडियो में रिवाल्वर के साथ दिख रहा है। वीडियो में दोनों खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरा साथी कहता सुनाई दे रहा है कि पूरे शहर में दो ही नाम है। ई रिवाल्वर देखत हवा …घुसा के ठोक देब। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं के साथ ही पुलिस भी सक्रियता का दावा कर रही है।

हालांकि सोशल मीडिया पर कमेंट पर मुकदमा दर्ज करने वाली गोरखपुर पुलिस दोनों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि वीडियो में दिख रहे एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में गैंगस्टर की कार्यवाही हुई है। जबकि दूसरा चौरीचौरा सर्कल के एक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। भाजपा के स्थानीय नेता मुश्किल में फंसे हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से भी शिकायत करने की तैयारी हो रही है।

Gorakhpur News: भाजपा में शामिल हुए सौरभ विश्वकर्मा पर हुई थी गैंगस्टर व रासुका की कार्रवाई

पार्षद सौरभ विश्वकर्मा पिछले दिनों प्रदेश कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए थे। सौरभ विश्वकर्मा व उनके भाई चंदन विश्वकर्मा पर गैंगस्टर व रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है। सुनील सिंह के साथ चंदन पर वर्ष 2018 में रासुका लगा था। दोनों भाइयों पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित गंभीर आरोप में 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वे हिस्ट्रीशीटर भी हैं। जनवरी 2021 को दोनों भाइयों को राजघाट पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

अकेले राजघाट और कोतवाली थाने में दोनों पर 12 से अधिक केस दर्ज हैं। इनकी जमीन और मकान की भी कुर्की हो चुकी है। दोनों पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाहर सपा नेताओं के साथ प्रदर्शन कर पुलिस से हाथापाई, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा डालने, 7 सीएलए की धाराओं में गुलरिहा और चिलुआताल थाने में भी केस दर्ज था। पार्षद सौरभ विश्वकर्मा पर 17 और चंदन पर 23 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

https://youtu.be/Ogddb5BqCS4?si=dGnz5353r27xbvq0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें