Moradabad: मॉल के चेंजिंग रूम में बंदूक की नोक पर गार्ड ने युवती से किया रेप, 3 पर FIR दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शहर के एक शॉपिंग मॉल में काम करने वाली 34 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है. वह मॉल के हाउसकीपिंग स्टॉफ में काम करती थी. महिला के साथ दुष्कर्म कोई और नहीं मॉल के ही सिक्योरिटी गॉर्ड ने अपनी बंदूक के दम पर किया है. महिला के साथ इस जघन्य वारदात में मॉल का सुपरवाइजर और एक अन्य सहकर्मी भी शामिल था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला जब अपनी ड्यूटी खत्म कर चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी. उसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड अंदर घुस गया. महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा. महिला के विरोध करने पर उसने अपनी बंदूक से उसे जान से मारने की धमकी देने लगा.

27 फरवरी की है वारदात

मॉल के अंदर यह दुष्कर्म की वारदात की घटना 27 फरवरी की है. दुष्कर्म की वारदात के बाद से महिला ने काम पर जाना बंद कर दिया था. वह अवसाद में चली गई थी. वह घर पर किसी से बात नहीं करती थी. (Moradabad) पति के लाख पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया. वहीं, अब पीड़ित महिला ने हिम्मत कर पति के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने ने सिक्योरिटी गार्ड समेत 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. थाने के एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह जघन्य वारदात 27 फरवरी की है. जब विवाहित महिला अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद चेंजिंग रूम में गई थी. तब उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. चेंजिगरूम के बाह सुपरवाइजर और एक सहकर्मी भी खड़ा था. ये दोनों लोग दुष्कर्म की वारदात में सिक्योरिटी गार्ड का साथ दे रहे थे. इन लोगों ने वारदात के बारे में किसी को बताए जाने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी थी.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 342, 504, 506, 376, 120 बी (आपराधिक साजिश) और 354 बी के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है.

https://youtu.be/1Z8kr4c2q-o

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=47182

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें