Atiq Ashraf Murder: जहां अशरफ ने काटे थे फरारी के दिन, अब वहीं पहुंचा गुड्डू मुस्लिम; पश्चिम बंगाल में मिली लोकेशन !

Facebook
X
WhatsApp

Atiq Ashraf Murder: मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम… अशरफ के जुबां से निकला ये आखिरी शब्द पहेली बनता जा रहा है. पहेली इसलिए भी, क्योंकि अशरफ क्या कहना चाह रहा था, ये भी पता नहीं चल पाया और गुड्डू मुस्लिम कहां है, ये भी पता नहीं चल पा रहा है. कभी महाराष्ट्र, कभी छत्तीसगढ़ तो कभी पश्चिम बंगाल में उसकी लोकेशन मिलती है. यूपी एसटीएफ को जानकारी मिली है कि गुड्डू पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ही कहीं पर छिपा हुआ है.

यूपी एसटीएफ की एक टीम तीन दिनों से गुड्डू मुस्लिम की तलाश में पश्चिम बंगाल में डेरा डाले हुए है. (Atiq Ashraf Murder) साथ ही कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ गुड्डू मुस्लिम के काफी करीब पहुंच गई है. एसटीएफ को शक है कि अतीक की पत्नी भी शाइस्ता भी इसी के साथ है, क्योंकि बीते कुछ दिनों से यूपी में शाइस्ता की तलाश में छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह नहीं मिल रही है.

फिर यह कहा जाने लगा कि शाइस्ता किसी मुस्लिम बाहुल्य इलाके में छिपी है. वहीं एसटीएफ को अंदेशा है कि शाइस्ता यूपी में न होकर यहीं गुड्डू मुस्लिम के साथ पश्चिम बंगाल में ही है. शायद इसी वजह से एसटीएफ की टीम में महिला कर्मियों को भी रखा गया है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के सातों आरोपियों में से चार का अरबाज, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, असद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर हो चुका है. वहीं पांच के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अभी फरार चल रहे हैं.

गुड्डू मुस्लिम अतीक का खास गुर्गा था. उमेश पाल की हत्या के समय यही बमबाजी कर रहा था. एसटीएफ को शक है कि जिस तरफ फरारी के समय अतीक का भाई अशरफ पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ था, उसी तरह गुड्डू मुस्लिम भी यहीं पर छिपा हो सकता है. इसने अतीक के किसी करीबी के यहां पर शरण ली है.

वहीं उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी साबिर के बारे में भी पता चला है कि वह मुंबई फरार हो गया है. साबिर अतीक का वही गुर्गा है, जिसने उमेश पाल पर अंतिम गोली चलाई थी. साबिर अतीक के काफिले में चलने वाली गाड़ियों को चलाया था.

https://youtu.be/wIw_RU4O0xk

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/up-news-fire-caused-by-short-circuit-more-than-half-a-dozen-shops-caught-fire/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें