Gujarat: आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी गुजरात दौरे पर रहेंगे। बता दें कि AAP सरकार की पिछली आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं।

दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सीएम केजरीवाल व डिप्टी सीएम सिसोदिया
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों ही नेता हिम्मतनगर में टाउन हाल बैठक को संबोधित करेंगे। गुजरात दौरे के अगले दिन मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया भावनगर में टाउन हॉल बैठक में भी शामिल होंगे।

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को मैं और मनीष दो दिन के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने के लिए गुजरात जाएंगे। दिल्ली की तरह गुजरात में भी अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। सबको अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज मुफ्त मिलेगा। लोगों को खूब राहत मिलेगी इस दौरान हम युवाओं से भी संवाद करेंगे।

सीएम केजरीवाल का यह बयान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सिसोदिया के घर की तलाशी लेने और दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में कई जगहों पर छापेमारी करने के एक दिन बाद आया है। उत्तर गुजरात की अपनी पिछली यात्रा के दौरान केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुफ्त बिजली आपूर्ति प्रदान करने से लेकर कई वादे किए थे। बता दें कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें