गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड का दांव चला है। गुजरात सरकार ने कमेटी का गठन करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने दी है।
कैबिनेट ने कमेटी के गठन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को दी है। बताया जा रहा है कि ये कमेटी समान नागरिक संहिता की संभावनाएं तलाशेगी। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले गुजरात सरकार के गृहमंत्री ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इसके लिए एक कमेटी का गठन करने की योजना है।
Post Views: 4









