एसिड की बोतल सिर पर रखकर डांस करना पड़ा महंगा, 2 लड़कियां झुलसीं

Facebook
X
WhatsApp

कानपुर : हल्दी की रस्म में एक महिला माहौल बनाने के लिए एसिड की बोतल को लेकर डांस कर रही थी. उसने डांस के बाद बोतल को फेंक दिया. जिससे दो लड़कियों पर तेजाब गिर गया. इससे उनके चेहरे बुरी तरह झुलस गए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. आपको बता दे की इस वीडियो में आप साफ देख सकते है कि एक महिला डांस कर रही है. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने गलती से पानी की बोतल समझकर तेजाब की बोतल उठा ली. उसने डांस करते हुए बोतल फेंक दी. जिससे दो युवतियों के चेहरे पर तेजाब के छींटे पड़ गए।
ये पूरा मामला गुरुवार का है. बहरहाल ये मामला शुक्रवार को सामने आया. परिजनों ने दोनों घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जूही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच करने पहुंची. अभी तक इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है. अगर कोई आरोप लगाता है, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी और मामले की एक बार फिर से जांच की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें